— भू-अभिलेख प्रबंधन समिति में 770 डाटा एंट्री ऑपरेटर की संविदा भर्ती, MP Online से आवेदन
भोपाल। मध्यप्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन समिति, भोपाल ने आईटी कैडर के अंतर्गत संविदा नियुक्तियों को लेकर संशोधित सार्वजनिक सूचना जारी की है। इसके तहत 770 जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर पात्र अभ्यर्थियों से MP Online पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
—जारी सूचना पत्र के मुताबिक
जारी सूचना के अनुसार यह नियुक्ति पूरी तरह संविदा आधार पर की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन से पहले पद से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव, मानदेय एवं सेवा शर्तों की विस्तृत जानकारी MP Online की आधिकारिक वेबसाइट पर देखने की सलाह दी गई है।
आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की डेमोग्राफिक जानकारी E-KYC के माध्यम से ली जाएगी। समिति ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने से पहले उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर लें कि उनके आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता, मोबाइल नंबर सहित सभी विवरण सही हों। किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति होने पर उसे आवेदन की अंतिम तिथि से पहले सुधारना अनिवार्य होगा।
भू-अभिलेख प्रबंधन समिति के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। ऑफलाइन आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थी आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए http://www.mponline.gov.in पोर्टल पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह सूचना मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्यप्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन समिति, भोपाल द्वारा जारी की गई है। देखें जारी पत्र…

