Breaking News : डिंडौरी में पेयजल संकट से नाराज़ ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, धुर्रा तिराहा पर प्रदर्शन….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिला मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत धुर्रा में पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर सोमवार दोपहर करीब 11 बजे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पानी नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने धुर्रा तिराहा सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत धुर्रा में पिछले 4–5 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है। बताया गया कि हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में RES विभाग द्वारा बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री लैब का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी निर्माण के दौरान खुदाई में पानी की सप्लाई लाइन (पाइपलाइन) टूट गई, जिससे पूरे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप हो गई।

लगातार पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया और प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक पाइपलाइन की मरम्मत नहीं की गई, जिससे हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। वही खबर अपडेट होती तक मौके पर संबंधित विभाग व प्रशासनिक अमला मौके पर नहीं पहुंचा है।

नोट :— इस मामले में आगे की जानकारी मिलने पर खबर अपडेट की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *