— अंदरखाने क्या चल रहा था… अब सामने आई भाजपा SC मोर्चा की पूरी प्रदेश टीम
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा (मध्यप्रदेश) की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार द्वारा की गई हैं। संगठनात्मक नियुक्तियों 22 फरवरी 2026 को जारी किया गया।
घोषित सूची के अनुसार संगठन को मज़बूती देने के उद्देश्य से उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी, प्रशिक्षण, नीति एवं शोध जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों पर कुल 37 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में सत्यप्रकाश सकवार, मोहिनी शाक्यवार, गगन खटीक, धर्मेन्द्र आर्य, सत्यनारायण खोईवाल, भगवती प्रसाद शिंदे एवं प्रवीण मेश्राम को नियुक्त किया गया है।
महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष
प्रदेश महामंत्री पद पर अमित कछवाह, गनपत डाबी एवं रामस्वरूप शुक्रवारे को दायित्व सौंपा गया है। वहीं कृष्णा चौधरी को प्रदेश कोषाध्यक्ष और अंकित धेप्ते को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश मंत्री नियुक्त
प्रदेश मंत्री के रूप में मुकेश कुमार, सुखलाल पवार, नितेश नरवले, कन्हैयालाल चौहान, संजय दायमा, डॉ. जगदीश चौहान, महेंद्र कुमार अहिरवार एवं सौरभ बावरिया को शामिल किया गया है।
मीडिया, सोशल मीडिया व आईटी टीम
प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सुंदरलाल वर्मा को सौंपी गई है, जबकि कमल अहिरवार एवं महेश बसवाल सह मीडिया प्रभारी होंगे। सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. नितिन डेहरिया बनाए गए हैं, वहीं डॉ. गिरजा जाटव और हिमांशु मालवीय सह सोशल मीडिया प्रभारी होंगे। आईटी विभाग के संयोजक कपिल अंजने, सह संयोजक राजेश सिंह एवं दीपमाला सोनकर नियुक्त की गई हैं।
अन्य महत्वपूर्ण दायित्व
प्रशिक्षण प्रभारी संतोष बराड़ा, सह प्रशिक्षण प्रभारी गोपाल जाटव, प्रदेश कार्यालय मंत्री अमर ऊंटवाल, सह कार्यालय मंत्री नितिन मालवीय, नीति एवं शोध प्रभारी प्रवीण चावला तथा सह प्रभारी किरण सिंह सूर्यवंशी एवं लक्ष्मीदास चौधरी बनाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम संगठन को ज़मीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करेगी तथा अनुसूचित समाज के हित में पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी। देखें सूची…


