Dindori Breking News : जोगी टिकरिया गांव में मातम, 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read
Oplus_131072

डिंडौरी। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगी टिकरिया गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां दसवीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बता दे कि मृतक छात्र की पहचान 16 वर्षीय प्रत्यूष नाथ के रूप में हुई है। बताया गया कि घटना के समय उसके पिता काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे, जबकि बहन 12वीं की परीक्षा देने डिंडौरी गई थी। दोपहर में जब मां मजदूरी कर घर लौटीं, तो बेटे को फंदे पर लटका देख वह बदहवास हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार प्रत्यूष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह पढ़ाई में होनहार होने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में तबला वादन में भी निपुण था। गांव के कार्यक्रमों में उसकी प्रतिभा सराही जाती थी। उसकी असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। अस्पताल चौकी प्रभारी अशोक मानकर ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कॉल रिकॉर्ड सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(नोट:—पुलिस जांच जारी है, नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *