MP Education Update : प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025: RCI विशेष शिक्षा कॉलम में संशोधन का फिर मिला मौका, 4 से 11 फरवरी तक खुलेगा पोर्टल….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन का एक और अवसर दिया है। यह अवसर विशेष रूप से कंडिका 7.7 (RCI विशेष शिक्षा संबंधी कॉलम) में सुधार के लिए दिया गया है।

— जारी प्रेस-विज्ञप्ति के मुताबिक

मंडल द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार, प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 के लिए आवेदन 18 जुलाई 2025 से 25 अगस्त 2025 तक आमंत्रित किए गए थे। माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में लंबित याचिका क्रमांक 42759/2025 (दीपक परमार बनाम म.प्र. शासन व अन्य) में पारित आदेश दिनांक 15 दिसंबर 2025 के परिपालन में पहले भी 26 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल खोला गया था।

अब लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल के पत्र क्रमांक 09/2025-26/148 दिनांक 29 जनवरी 2026 के परिप्रेक्ष्य में ESB ने पुनः संशोधन का अवसर देने का निर्णय लिया है। इसके तहत अभ्यर्थी 4 फरवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कंडिका 7.7 में आवश्यक सुधार कर सकेंगे।

जिन अभ्यर्थियों के पास दिव्यांग विद्यार्थियों को पढ़ाने हेतु प्रारंभिक शिक्षा का डिप्लोमा (D.El.Ed Special Education) उपलब्ध है, वे इस कॉलम में “हाँ” अंकित करेंगे। अन्य सभी अभ्यर्थियों को “नहीं” का विकल्प चुनना होगा। मंडल ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में किए गए संशोधन को ही अंतिम माना जाएगा और उसी के आधार पर परीक्षा से संबंधित आगे की कार्यवाही की जाएगी।

सोर्स : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB), भोपाल / लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *