भोपाल। भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश द्वारा संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की अनुशंसा पर की गई हैं। जिला प्रभारियों की सूची प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा 07 फरवरी को पत्र के माध्यम से जारी की गई।
बता दें कि जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी 62 जिलों के लिए जिला प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। सूची में चंबल, ग्वालियर, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर, उज्जैन एवं मंदसौर संभागों के अंतर्गत आने वाले जिले शामिल हैं। संगठनात्मक संतुलन और प्रशासनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में नगर और ग्रामीण इकाइयों के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
चंबल संभाग में मुरैना से राजू वाथम, भिंड से हमीर सिंह पटेल और दतिया से गजेंद्र सिकरवार को जिला प्रभारी बनाया गया है। ग्वालियर संभाग में ग्वालियर नगर से गोपीकृष्ण नेमा, ग्वालियर ग्रामीण से गोपाल आचार्य, श्योपुर से कमल माखीजानी, शिवपुरी से डॉ. नरेंद्र नागर, गुना से राजेन्द्र राजपूत तथा अशोकनगर से शैलेन्द्र जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सागर संभाग में सागर से लोकेंद्र पाराशर, सागर ग्रामीण से सदानंद गौतम, टीकमगढ़ से पुष्पेन्द्रनाथ पाठक, निवाड़ी से दीपक सिंह भदौरिया, छतरपुर से नीरज मनौरिया, दमोह से अर्चना सिंह और पन्ना से जाहर सिंह को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
रीवा संभाग में रीवा से रविन्द्र चौहान, मऊगंज से शशांक श्रीवास्तव, सतना से जे.एस. ठाकुर, मैहर से कविता पाठक, सीधी से नरेंद्र त्रिपाठी और सिंगरौली से विनोद यादव को जिम्मेदारी दी गई है। शहडोल संभाग में शहडोल से अमिताभ पांडेय, अनूपपुर से संजय साहू और उमरिया से राजेंद्र पाण्डेय को जिला प्रभारी बनाया गया है।
जबलपुर संभाग में जबलपुर नगर से अश्विन सांवर, जबलपुर ग्रामीण से मनीषा सिंह, कटनी से सुजीत जैन, डिंडौरी से कमल प्रताप सिंह, मंडला से रमेश भटेरे और नरसिंहपुर से शरद जैन को दायित्व सौंपा गया है।
नर्मदापुरम संभाग में नर्मदापुरम से अलंकेश आर्य, हरदा से डॉ. प्रभुराम चौधरी और बैतूल से सुरेन्द्र गुप्ता को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। भोपाल संभाग में भोपाल नगर से जसवंत सिंह हाड़ा, भोपाल ग्रामीण से प्रदीप नारिया, रायसेन से राजी मालवीय, विदिशा से सीताराम यादव, सीहोर से विकास बीरानी और राजगढ़ से घनश्याम सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
इंदौर संभाग में इंदौर नगर से राजेश सोलंकी, इंदौर ग्रामीण से सैलेन्द्र उगमा, धार से सुभाष चौधरी, धार ग्रामीण से राधेश्याम यादव, आलीराजपुर से दिलीप पाटीदार और झाबुआ से राजेन्द्र राठौर को जिला प्रभारी बनाया गया है।
उज्जैन संभाग में खंडवा से अमरराम करड़ा, बुरहानपुर से हेमित बटट, खरगोन से संगीता सोनी, बड़वानी से बाबूलाल यादव, उज्जैन नगर से बजरंग पुरोहित, उज्जैन ग्रामीण से बबीता परमार, शाजापुर से फूललाल जाटव, आगर से जयदीप पटेल और देवास से संजय शर्मा को दायित्व सौंपा गया है। मंदसौर संभाग में रतलाम से विवेक जोशी, मंदसौर से दिलीप सकलेचा और नीमच से सुभाष पटेल को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार जिला प्रभारी अपने-अपने जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन, मंडल और बूथ स्तर तक समन्वय, कार्यकर्ताओं से संवाद तथा पार्टी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएंगे। आदेश की प्रतिलिपि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन, प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारी, सांसदों, विधायकों, संभाग प्रभारियों, प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों को प्रेषित की गई है।


