Dindori Breaking News : सिद्ध टेकरी में बाल हनुमान मंदिर की पानी टंकी में मिला अधेड़ महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र के जोगी टिकरिया गांव स्थित सिद्ध टेकरी में रविवार सुबह सनसनी फैल गई। निर्माणाधीन बाल हनुमान मंदिर की अस्थाई पानी टंकी में एक अज्ञात अधेड़ महिला का शव पाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया।

मिली जानकारी के अनुसार, सिद्ध टेकरी में जन सहयोग से बाल हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान पानी की व्यवस्था के लिए एक अस्थाई टंकी बनाई गई थी। पिछले तीन-चार दिनों से काम बंद था। रविवार सुबह करीब छह बजे मंदिर के पुजारी पवन दास त्यागी जब पानी लेने पहुंचे, तो टंकी में महिला का शव देख उन्होंने तुरंत आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी और ओमकारनाथ के साथ शाहपुर थाने पहुंचे।

शाहपुर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। सब-इंस्पेक्टर निरंजन सिंह ने बताया कि मृतक महिला की उम्र अधेड़ प्रतीत हो रही है और फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है और महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *