Dindori News : ग्रामीण किशोरियों के स्वास्थ्य की बड़ी पहल: घानाघाट स्कूल में मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम, निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जिले के हाई स्कूल ग्राम घानाघाट में दिनांक 04 फरवरी को मेकलसुता वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा “महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता अभियान” के अंतर्गत विद्यालय स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं महिलाओं को मासिक धर्म (पीरियड्स) से संबंधित सही जानकारी, व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, एनीमिया से बचाव तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के विषय में विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर संस्था द्वारा उपस्थित छात्राओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना तथा स्वच्छता एवं सुरक्षित जीवनशैली को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जिले के अन्य विद्यालयों एवं ग्रामों में इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ से प्राचार्य रामलाल रजक, शिक्षिकाएं सुमन तिवारी, ज्योति मार्को, प्रियंका सिंह, चांदनी विश्वकर्मा, शिक्षक सुरेन्द्र कुमार टेंभरे, भान सिंह बिलागर उपस्थित रहे। स्थानीय संगठन से छबील सिंह बिलागर (निदेशक), कमल सिंह चंदेल (प्रदेश संरक्षक), बृज लाल क्षीरसागर, रामप्रसाद विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *