Primary Teacher News : प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 ! आवेदन में संशोधन का आखिरी मौका, फिर खुला पोर्टल…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (ESB) ने प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।

— जारी पत्र के मुताबिक 

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल के द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि परीक्षा के आवेदन पत्र में कण्डिका 7.7 (RCI विशेष शिक्षा संबंधी कॉलम) में संशोधन के लिए एक बार फिर एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल खोला जा रहा है। यह निर्णय माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर में दायर याचिका क्रमांक 42759/2025 दीपक परमार बनाम मध्यप्रदेश शासन व अन्य में पारित आदेश दिनांक 15 दिसंबर 2025 के पालन में लिया गया है।

                                         विभाग द्वारा जारी आदेश

ESB के अनुसार इससे पहले अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन का अवसर 26 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक दिया गया था। अब लोक शिक्षण संचालनालय के पत्र दिनांक 29 जनवरी 2026 के तारतम्य में पुनः संशोधन की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके तहत अभ्यर्थी 4 फरवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक पोर्टल पर आवश्यक बदलाव कर सकेंगे।

मण्डल ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के पास D.El.Ed Special Education (RCI विशेष शिक्षा) के अंतर्गत दिव्यांग विद्यार्थियों को अध्यापन हेतु प्रारंभिक शिक्षा का डिप्लोमा उपलब्ध है, वे कण्डिका 7.7 में “हाँ” विकल्प अंकित करें। अन्य सभी अभ्यर्थियों को इस विकल्प में “नहीं” अंकित करना होगा। ESB ने यह भी कहा है कि निर्धारित अवधि में किए गए संशोधन को ही अंतिम माना जाएगा और परीक्षा से संबंधित आगामी कार्यवाही इसी के आधार पर की जाएगी।

सोर्स:— मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (ESB)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *