Dindori News : अब देरी नहीं चलेगी: RGSA-पेसा कार्यों की डिंडौरी में हाई-लेवल समीक्षा….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिला पंचायत सभागार डिण्डौरी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) एवं पेसा अधिनियम अंतर्गत ब्लॉक समन्वयक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक ईश्वर प्रसाद साहू, जिला समन्वयक राकेश कुमार, जनपद पंचायत डिण्डौरी, शहपुरा, मेहंदवानी, अमरपुर, समनापुर, बजाग एवं करंजिया के ब्लॉक समन्वयक/डाटा एंट्री ऑपरेटर (RGSA/PESA) तथा जिला स्टाफ देवेंद्र झारिया सहित समस्त संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

निर्धारित एजेंडा के अनुसार बैठक में नवीन ग्राम सभाओं के गठन की प्रगति, पेसा ग्राम सभा बैठकों की स्थिति, एफआरए विषय पर क्लस्टर स्तरीय प्रशिक्षण योजना, प्रत्येक जिले में न्यूनतम दो पेसा मॉडल ग्राम पंचायत विकसित करने, पेसा सपोर्ट सेल की प्रगति, प्रत्येक जनपद से पांच-पांच ग्राम पंचायतों की सफलता की कहानियां, ग्राम पंचायत परिसंपत्तियों, जीपीडीपी एवं ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ पोर्टल में ऑनलाइन डाटा एंट्री, महिला हितैषी पंचायत (मोहकला/शहपुरा) अंतर्गत कार्यों की प्रगति, और मासिक कार्ययोजना एवं टूर डायरी पर विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी ने सभी लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए समस्त कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं जिला कार्यक्रम प्रबंधक ईश्वर प्रसाद साहू ने लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली अपनाते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *