MP IAS Transfer : MP में प्रशासनिक हलचल, एक आदेश में बदली 26 IAS अधिकारियों की कुर्सियाँ, नेहा मारव्या को बड़ी जिम्मेदारी…

Rathore Ramshay Mardan
4 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में व्यापक बदलाव करते हुए 26 IAS अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। इस संबंध में आदेश क्रमांक ई-1/15/2026/5/एक, दिनांक 18 जनवरी 2026 को जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार शिवशेखर शुक्ला (1994) को अध्यक्ष, राजस्व मंडल नियुक्त किया गया है।

उमाकांत उमराव (1996) को प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।

शोभित जैन (2000) को प्रमुख सचिव, आयुष विभाग बनाया गया है।

जॉन किंग्सली ए.आर. (2004) को सचिव, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग नियुक्त किया गया है। उन्हें नर्मदा घाटी विकास विभाग, जल संसाधन विभाग एवं नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण में पुनर्वास से जुड़े अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।

श्रीमन शुक्ल (2007) को आयुक्त, आदिवासी विकास, भोपाल से नवीन दायित्व दिए गए हैं।

स्वतंत्र कुमार सिंह (2007) को सचिव, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग नियुक्त किया गया है।

विशेष गढ़पाले (2008) को सचिव, ऊर्जा विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड का प्रभार दिया गया है।

आलोक कुमार सिंह (2008) को सचिव, मुख्यमंत्री तथा प्रबंध संचालक, राज्य सहकारी विपणन संघ की जिम्मेदारी दी गई है।

धनराजू एस (2009) को आयुक्त, वाणिज्यिक कर, इंदौर पदस्थ किया गया है।

अनय द्विवेदी (2010) को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, जबलपुर बनाया गया है।

तरुण राठी (2010) को आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं, भोपाल तथा

अनुराग चौधरी (2010) को अपर सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

नेहा मारव्य (2011) को अपर सचिव, जनजातीय कार्य विभाग,

गौतम सिंह (2011) को आयुक्त, मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल,

वीरेन्द्र कुमार (2011) को अपर आयुक्त (राजस्व), ग्वालियर संभाग नियुक्त किया गया है।

निधि निवेदिता (2012) को आयुक्त, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा महिला वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

फटिंग राहुल हरिदास (2012) को संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, मध्यप्रदेश एवं संचालक, राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी नियुक्त किया गया है।

राजेश कुमार ओगरे (2012) को अपर सचिव, वाणिज्यिक कर विभाग बनाया गया है।

ऋषि गर्ग (2013) को प्रबंध संचालक, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी तथा राज्य योजना आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मनीषा सेतिया (2013) को अपर सचिव, गृह विभाग पदस्थ किया गया है।

दिलीप कुमार यादव (2014) को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम,

बुद्धेश कुमार वैद्य (2014) को सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल तथा विमुक्त घुमन्तु जनजाति विभाग का अतिरिक्त प्रभार,

दिलीप कुमार कापसे (2014) को उप सचिव, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग नियुक्त किया गया है।

मलिका निगम नागर (2016) को उप सचिव, राजस्व विभाग,

दिशा प्रणय नागवंशी (2016) को अपर मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,

वंदना शर्मा (2018) को सचिव, मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग, भोपाल बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त एम. सेल्वेन्द्रन (2002) को प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार,

इलैयाराजा टी. (2009) को सचिव, पर्यटन विभाग तथा आयुक्त, पर्यटन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

बता दें कि आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को उनके विभागीय अतिरिक्त प्रभार से मुक्त भी किया गया है।

लिस्ट देखे….

ACFrOgCuZ6phvClMzib3FAufAugG9k2dfHnpmyy2P16q3ojH4E_4OW5_WDFtsymQ6F8vTfu25Z5VCjlKzYv_lBF6XcGqi2L9a1oicOJiOSk5VGOfGu4nHa03Ip9iw5horyQxc3aRL9xEEjpxH40E

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *