डिंडौरी। शहपुरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां डेढ़ महीने से लापता अधेड़ युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। मृतक संग्रामपुर का निवासी था, जो करीब डेढ़ महीने पहले घर से गायब हो गया था। परिजनों द्वारा खोजबीन के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद शहपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ग्रामीणों ने जंगल में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव पूरी तरह से सड़-गल चुका था। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने डॉक्टरों की टीम को बुलाकर मौके पर ही पोस्टमार्टम कराना सुनिश्चित किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा संभव होगा।




