डिंडौरी। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए पंजीकृत किसानों से शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। इस वर्ष धान खरीदी की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की गई है कि जिन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान का पंजीकरण कराया है, वे 12 और 13 जनवरी 2026 तक अपने निकटतम उपार्जन केन्द्र में स्लॉट बुकिंग अवश्य कराएँ। यह प्रक्रिया धान खरीदी को सुचारु, व्यवस्थित और सुलभ बनाने के लिए अनिवार्य है। किसानों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथियों का पालन करते हुए समय पर स्लॉट बुक करें और समर्थन मूल्य पर धान विक्रय का लाभ उठाएँ।




