डिंडौरी। कार्यालय कलेक्टर (जनजातीय कार्य) डिंडौरी द्वारा कन्या शिक्षा परिसर बजाग के अधीक्षक पद में परिवर्तन संबंधी आदेश जारी किया गया है। शासन के निर्देशों के अनुरूप न पाए जाने पर पूर्व में जारी पदस्थापना आदेश को निरस्त कर दिया गया है।
— जारी आदेश के मुताबिक
जारी आदेश के अनुसार, आदेश 11 जुलाई 2025 के तहत सीता परस्ते, प्राथमिक शिक्षक को कन्या शिक्षा परिसर बजाग (कक्षा 6वीं से 8वीं) और रंजीता मरावी, माध्यमिक शिक्षक को कन्या शिक्षा परिसर बजाग (कक्षा 9वीं से 12वीं) में अधीक्षक का दायित्व सौंपा गया था। लेकिन शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप न होने के कारण उक्त आदेश को भोपाल से जारी आदेश दिनांक 21 अगस्त 2025 द्वारा निरस्त कर दिया गया।
वर्तमान में कन्या शिक्षा परिसर क्रमांक-1 एवं 2 (कक्षा 6वीं से 8वीं एवं 9वीं से 12वीं) बजाग के अधीक्षक पद का दायित्व अलका धुर्वे, माध्यमिक शिक्षक उत्कृष्ट विद्यालय बजाग को सौंपा गया है। आदेश में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सीता परस्ते एवं रंजीता मरावी छात्रावास का समस्त प्रभार अलका धुर्वे को सौंपकर अपनी मूल पदस्थ संस्था कन्या हाई स्कूल बजाग में अनिवार्य रूप से उपस्थिति दर्ज कराएं। यह आदेश कलेक्टर जिला डिंडौरी अंजू पवन भदौरिया द्वारा के साथ जारी किया गया है।





