Mp News : राज्यपाल ने किया आदेश जारी, डॉ. पिंकेश लता रघुवंशी एमपी लोक सेवा आयोग की सदस्य नियुक्त….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी कर डॉ. पिंकेश लता रघुवंशी को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) के सदस्य पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भारत के संविधान के अनुच्छेद 316(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है।

जारी आदेश के अनुसार डॉ. पिंकेश लता रघुवंशी, निवासी विदिशा, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एमपीपीएससी के सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। नियुक्ति संबंधी आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से और आदेशानुसार जारी किया गया है। इस संबंध में आदेश की प्रतिलिपि राज्यपाल सचिवालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, महालेखाकार मध्यप्रदेश, सचिव मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग सहित संबंधित विभागों को भेजी गई है। साथ ही आगामी राजपत्र में प्रकाशन एवं सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *