डिंडौरी। लोक कल्याण शिविर करंजिया में डिंडौरी जिले के सहायक आयुक्त राजेन्द्र जाटव को शासकीय शिक्षक संगठन द्वारा 12 एवं 24 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों को प्रथम एवं द्वितीय करम्मोन्नति आदेश जारी करने की मांग रखी गई।
शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने बताया कि लंबे समय से करम्मोन्नति आदेश लंबित रहने के कारण शिक्षकों को आर्थिक एवं प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पात्र शिक्षकों को समय पर लाभ नहीं मिल पाने से असंतोष की स्थिति बनी हुई है।
शिक्षक संगठन ने मांग की कि सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर प्रथम एवं द्वितीय करम्मोन्नति के आदेश जारी किए जाएं। इस पर सहायक आयुक्त राजेन्द्र जाटव ने संगठन को आश्वासन दिया कि संबंधित मामलों की समीक्षा कर जल्द से जल्द आवश्यक आदेश जारी करवाए जाएंगे। इस अवसर पर शिक्षक संगठन के पदाधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।





