Dindori Breking News : भीषण सड़क हादसा!जबलपुर–अमरकंटक हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को कुचला, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी । शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर–अमरकंटक नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना बरखेड़ा गांव के पास उस समय हुई, जब तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही एक कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक अत्यधिक गति में था और वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 और 112 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान घायल राजेन्द्र कछवाहा की हालत बिगड़ गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिससे कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *