Dindori News : डिंडौरी में रविवार को साढ़े चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक रख-रखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते रविवार 21 दिसंबर 2025 को जिले के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र कोहका (डिंडौरी) में अतिआवश्यक मेंटनेंस कार्य प्रस्तावित है।

इस कारण 132/33 केवी उपकेंद्र कोहका से निर्गमित 33 केवी फीडर डिंडौरी, शहपुरा, समनापुर एवं गाड़सराय से संबंधित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र डिंडौरी, सक्का, नेवसा, समनापुर, अमरपुर, कूड़ा, विक्रमपुर, शहपुरा, करौंदी एवं मेंहदवानी से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक बंद रहेगी।

विद्युत विभाग ने बताया कि कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली बंद रहने की समय-सीमा में आवश्यकता अनुसार घट-बढ़ की जा सकती है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। विद्युत संबंधी किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *