Dindori News : SIR 2026 में लापरवाही पर निलंबित तीन शिक्षक चेतावनी के साथ बहाल….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (एसआईआर) के कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित किए गए तीन शिक्षकों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डिण्डौरी द्वारा बहाल कर दिया गया है। यह कार्रवाई निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 104 डिण्डौरी के प्रतिवेदन के आधार पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक शिक्षक ब्रजमोहन वालरे (प्राथमिक शाला वनग्राम समरधा),  मनीराम धुर्वे (प्राथमिक शाला अजगर, विकासखंड समनापुर) और दरबारी सिंह परस्ते (सहायक अध्यापक, प्राथमिक शाला कबीरमय खुरखुरीदादर, विकासखंड करंजिया) को पूर्व में एसआईआर कार्य को गंभीरता से नहीं करने के कारण निलंबित किया गया था।

संबंधित शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदनों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए प्रशासन ने उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए निलंबन से बहाल कर पूर्ववत पदस्थ करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि को समस्त प्रयोजनों के लिए कर्तव्य काल माना जाएगा।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा तथा भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *