डिंडौरी। विकासखण्ड करंजिया कार्यालय ने eHRMS पोर्टल पर अपने प्रोफाइल को पूर्ण न कराने वाले कर्मचारियों को सख्त नोटिस जारी किया है। कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, करंजिया के आदेश के अनुसार कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने पूर्ण दस्तावेज के साथ कार्यालय में उपस्थित होकर पेंडिंग प्रोफाइल को पूर्ण कराएँ।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि कर्मचारी समय पर उपस्थिति नहीं देते हैं और प्रोफाइल पूरा नहीं कराते हैं, तो उनका प्रोफाइल अपूर्ण रहेगा और इसे लॉक करने या एप्रूव करने की प्रक्रिया इस कार्यालय द्वारा नहीं की जा सकेगी। इस स्थिति के लिए कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
संलग्न सूची में उन कर्मचारियों के नाम शामिल हैं जिनकी प्रोफाइल अपूर्ण है। साथ ही, प्रतिलिपि सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग और संकुल प्राचार्यों को भी सूचनार्थ भेजी गई है ताकि वे कर्मचारियों को समय पर उपस्थित कराने में सहयोग करें। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे नोटिस को गंभीरता से लें और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित करें।




