Dindori News : स्वास्थ्य भवन निर्माण में देरी पर डीएम सख्त, धीमी प्रगति पर फर्म को चेतावनी, संसाधन बढ़ाने व दिसंबर तक भवन हस्तांतरण के निर्देश….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने विकासखंड बजाग में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र भवनों के निरीक्षण के बाद निर्माण एजेंसियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े स्वास्थ्य भवनों के निर्माण में किसी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

17 अक्टूबर को हुए निरीक्षण के दौरान ग्राम गीधा सहित कई स्थानों पर उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों की प्रगति अत्यंत धीमी पाई गई। अनुबंध के अनुसार 18 माह में भवन निर्माण पूरा होना चाहिए था, लेकिन 12 माह से अधिक समय बीतने के बाद भी अधिकांश कार्य अधूरे हैं। कलेक्टर ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित फर्म को चेतावनी दी है।

इसी प्रकार 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में भी निर्माण कार्य संतोषजनक नहीं मिला। कलेक्टर ने अनुबंध अवधि समाप्त होने के बाद भी भवन हस्तांतरित न किए जाने पर नाराज़गी जताई और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर भदौरिया ने निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया है कि कार्य में तेजी लाते हुए संसाधनों की संख्या बढ़ाएं तथा दिसंबर 2025 तक सभी भवन पूर्ण कर हस्तांतरित करें। अन्यथा अनुबंध शर्तों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में किसी भी प्रकार का विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *