Dindori News : छात्रावासों के मुख्य द्वार होंगे गोंडी कला से सुसज्जित, कलेक्टर के निर्देश पर कार्य शुरू….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी कलेक्टर द्वारा जिले में आदिवासी विरासत गोंडी पेंटिंग के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण व अनोखी पहल शुरू की गई है। इसके अंतर्गत जिले के विभिन्न शासकीय भवनों के मुख्य द्वारों पर पारंपरिक गोंडी पेंटिंग कराकर भवनों को आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। इस पहल की शुरुआत कलेक्ट्रेट कार्यालय से की गई, जिसके बाद अन्य शासकीय कार्यालयों में भी कार्य प्रारम्भ कराया जा रहा है।

कलेक्टर के निर्देशन में सर्व शिक्षा अभियान की जिला परियोजना समन्वयक श्रीमती श्वेता अग्रवाल ने जिले के सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित सभी छात्रावासों के मुख्य द्वारों पर गोंडी पेंटिंग कराए जाने के निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के पालन में गाडासरई सहित कई छात्रावासों में पेंटिंग कार्य प्रारम्भ हो चुका है, जबकि शेष छात्रावासों में आगामी 15 दिनों के भीतर पेंटिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन द्वारा अपनाई गई यह पहल न केवल भवनों को सजाने का माध्यम है, बल्कि आदिवासी संस्कृति, कला और परंपरा को नई पहचान दिलाने का प्रभावी कदम भी माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *