भोपाल। समग्र शिक्षा अभियान (सेकंडरी एजुकेशन) द्वारा कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित गणित एवं विज्ञान विषय के ओलम्पियाड की विकासखंड स्तरीय परीक्षा 7 दिसंबर 2025, रविवार को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में अपर परियोजना संचालक समग्र शिक्षा, मनीषा सेतिया द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार विज्ञान विषय की परीक्षा प्रातः 11:00 से 01:00 बजे तक तथा गणित विषय की परीक्षा दोपहर 02:00 से 04:00 बजे तक आयोजित होगी। किसी भी विद्यार्थी के लिए दोनों विषयों की परीक्षा में भाग लेने की सुविधा दी गई है।
परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र, रोल नंबर एवं परीक्षा केंद्रों की जानकारी मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल द्वारा पृथक से भेजी जा रही है। विकासखंड स्तरीय परीक्षा परिणाम 18 दिसंबर 2025 तक घोषित कर दिया जाएगा। चयनित विद्यार्थी 21 दिसंबर 2025, रविवार को आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय ओलम्पियाड में भाग लेंगे। अपर परियोजना संचालक ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी पंजीकृत विद्यार्थियों को परीक्षा की जानकारी समय पर उपलब्ध कराते हुए उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करे।




