डिंडौरी। जिले में 1 दिसंबर से खरीफ उपार्जन कार्य की शुरुआत की जाएगी। प्रशासन द्वारा उपार्जन व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष जिले में कुल 30 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ किसानों से धान सहित अन्य खरीफ फसलों का उपार्जन किया जाएगा।
कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सभी केंद्रों पर तौल-कांटे, बोरी, परिवहन, भुगतान व्यवस्था, बिजली-पानी, सुरक्षा और डेटा एंट्री जैसी सुविधाएँ समय पर सुनिश्चित की जाएँ। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए निर्धारित समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ सभी कार्य पूरे किए जाएँ।
प्रशासन के अनुसार सभी केंद्रों पर कर्मचारियों की ड्यूटी, किसानों के लिए बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। उपार्जन केंद्रों के स्थल कोड भी जारी कर दिए गए हैं, जिनके आधार पर किसान पंजीयन और उपार्जन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
— जिले के प्रमुख उपार्जन केंद्रों में शामिल
59339065 – डिंडोरी केंद्र क्र.-1, डिंडौरी
59339066 – मुडकी केंद्र क्र.-2, डिंडौरी
59339067 – समनापुर केंद्र क्र.-1, डिंडौरी
59339068 – चाँदरानी केंद्र क्र.-2, डिंडौरी
59339069 – बरगॉव केंद्र क्र.-1, शहपुरा
59339070 – शहपुरा केंद्र क्र.-2, शहपुरा
59339072 – गोरखपुर केंद्र क्र.-1, बजाग
59339073 – अमरपुर केंद्र क्र.-1, डिंडोरी
59339074 – सक्का केंद्र क्र.-1, डिंडोरी
59339075 – मेहदवानी केंद्र क्र.-1, शहपुरा
59339076 – शाहपुर केंद्र क्र.-1, डिंडोरी
59339077 – मानिकपुर केंद्र क्र.-1, शहपुरा
59339078 – पिपरिया केंद्र क्र.-1, डिंडोरी
59339079 – चांदपुर केंद्र क्र.-1, डिंडोरी
59339080 – आमाडोंगरी केंद्र क्र.-1, बजाग
59339081 – मानिकपुर केंद्र क्र.-3, डिंडोरी
59339082 – कठोतिया केंद्र क्र.-1, शहपुरा
59339083 – कोकोमटा केंद्र क्र.-1, डिंडोरी
59339084 – प्रेमपुर केंद्र क्र.-2, डिंडोरी
59339085 – लालपुर केंद्र क्र.-1, बजाग
59339086 – छांटा केंद्र क्र.-1, डिंडोरी
59339087 – राई केंद्र क्र.-1, शहपुरा
59339088 – माडियारास केंद्र क्र.-2, डिंडोरी
59339089 – बरगा केंद्र क्र.-2, डिंडोरी
59339090 – बजाग केंद्र क्र.-2, बजाग
59339091 – भानपुर केंद्र क्र.-1, डिंडोरी
59339092 – कुकर्रामठ केंद्र क्र.-1, डिंडोरी
59339093 – सरहरी केंद्र क्र.-2, डिंडोरी
59339094 – हर्रा केंद्र क्र.-3, बजाग
उपार्जन प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए इस बार विशेष मॉनिटरिंग टीम भी गठित की गई है, जो प्रत्येक केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था का मूल्यांकन करेगी। किसानों से अपील की गई है कि वे तय तिथि, आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक और पंजीयन रसीद लेकर ही केंद्रों पर आएँ, ताकि उनका उपार्जन कार्य बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके।




