Dindori News : आहार अनुदान योजना में गड़बड़ी पर कलेक्टर ने सख्त निर्देश, नोटिस जारी….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। ग्राम चांदरानी की बैगा महिलाएं सुनीता बाई, लक्ष्मी बाई, गेलही बाई और कोता बाई आहार अनुदान योजना का लाभ न मिल पाने की समस्या लेकर मंगलवार को कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया से मिलीं। कलेक्टर ने महिलाओं की बात सहृदयता और तत्परता से सुनते हुए तुरंत अधिकारियों को बुलाया और मामले की विस्तृत जानकारी ली।

जांच में पता चला कि महिलाओं के जाति प्रमाण पत्र और समग्र आईडी के रिकॉर्ड में नामों का मिसमैच होने के कारण पोर्टल पर उनका लाभ स्वीकृत नहीं हो पा रहा था। कलेक्टर ने तुरंत संचालनालय भोपाल को पत्र भेजने के निर्देश दिए, ताकि पोर्टल पर त्रुटि सुधार का विकल्प उपलब्ध हो और चारों महिलाओं को शीघ्र ही आहार अनुदान योजना का नियमित लाभ मिल सके।

इसके अलावा बैगा महिलाओं ने आंगनवाड़ी केंद्र से पोषण आहार वितरण में आ रही समस्याओं की भी जानकारी दी। कलेक्टर ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए महिला एवं बाल विकास अधिकारी को तत्काल संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मानवता से परिपूर्ण प्रशासनिक शैली का परिचय देते हुए कलेक्टर ने महिलाओं के साथ आई छोटी बच्ची रोशनी के लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था कराई और महिलाओं को सुरक्षित घर तक पहुंचाने के लिए वाहन की भी सुविधा सुनिश्चित की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *