Dindori News : कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया को जल गंगा संवर्धन अभियान 2025 में मिला राज्यस्तरीय सम्मान…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग के मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने आज राजधानी भोपाल में डिंडौरी जिले की कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया को जल गंगा संवर्धन अभियान 2025 के अंतर्गत सम्मानित किया। यह सम्मान उनके द्वारा पूर्व में रायसेन जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की उपलब्धियों को मान्यता देता है।

श्रीमती भदौरिया के कार्यकाल में रायसेन जिले ने “समग्र रूप से श्रेष्ठ कार्य करने वाले जिलों” की श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। जल संरक्षण, नदी-नालों के संवर्धन, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने और प्रभावी कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन जैसे प्रयासों को राज्य सरकार ने विशेष रूप से सराहा। उनके नेतृत्व में किए गए नवाचार और जनभागीदारी आधारित कार्यों ने न केवल रायसेन मॉडल को मजबूत किया, बल्कि अब डिंडौरी जिले के प्रशासनिक नेतृत्व को भी प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं। राज्य स्तर पर मिला यह सम्मान उनके कुशल प्रशासन और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण का प्रमाण माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *