डिंडौरी। मेहंदवानी–शहपुरा मुख्य मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल कोजोरदार टक्कर मारी, जिससे युवक मौके पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं मृतक युवक की पहचान कठौतिया सुड़गांव निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना मेहंदवानी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात पिकअप वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया और उन्होंने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।





