Dindori News : आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं के साथ बीएलओ करेंगे SIR —आदेश जारी…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 को समय सीमा में पूरा करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डिंडौरी द्वारा दो अहम आदेश जारी किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश के निर्देशों के अनुसार जिले में 25 नवंबर 2025 तक SIR कार्य पूर्ण करना अनिवार्य है। इसी के तहत बीएलओ द्वारा 4 नवंबर से घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरने तथा उपलब्ध गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन का कार्य लगातार जारी है।

— आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को SIR कार्य में जोड़ा गया

आदेश क्रमांक 882 के अनुसार जिले की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बीएलओ के साथ मिलकर गणना पत्रक वितरण और डिजिटाईजेशन कार्य में सहयोग करने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रत्येक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में प्रगति लाने के लिए जिम्मेदार होगी।महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा परियोजना अधिकारियों को इस कार्य की निगरानी (मॉनिटरिंग) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

— आशा कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा दायित्व

दूसरे आदेश क्रमांक 883 के तहत जिले की सभी आशा कार्यकर्ताओं को भी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में शामिल किया गया है। आशा कार्यकर्ता बीएलओ के साथ घर-घर सर्वे एवं गणना पत्रक डिजिटाईजेशन में सहयोग करेंगी। इस कार्य की निगरानी के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों (BMO) को निर्देशित किया गया है।

— कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य चुनाव प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है और निर्धारित समय सीमा में इसकी पूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए सभी संबंधित कर्मचारियों को आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *