OTP Fraud Alert : SIR फ़ॉर्म के नाम पर बढ़ी ऑनलाइन ठगी: डिंडौरी पुलिस ने जारी की कड़ी चेतावनी…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। पुलिस ने हाल ही में बढ़ रहे साइबर धोखाधड़ी प्रयासों को देखते हुए नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार धोखेबाज अब SIR (Special Intensive Revision) फ़ॉर्म अपडेट का हवाला देकर कॉल, मैसेज और व्हाट्सऐप के माध्यम से लोगों से OTP प्राप्त करने तथा SIR.apk नामक फर्जी फाइल इंस्टॉल करवाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि यह फर्जी एप्लिकेशन मोबाइल डेटा हैक कर बैंक अकाउंट, UPI, सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप तक पहुंच बनाने में सक्षम है, जिससे आर्थिक नुकसान का खतरा बढ़ जाता है।

— ठगों का तरीका

“SIR अपडेट” के नाम पर मोबाइल पर आया OTP मांगना।

फ़र्जी SIR.apk फाइल डाउनलोड करवाना। खुद को BLO, सरकारी अधिकारी या निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधि बताना। मोबाइल से बैंकिंग संबंधित डेटा चुराकर वित्तीय नुकसान पहुंचाना।

— पुलिस की सख्त अपील

डिंडौरी पुलिस ने कहा कि — कोई भी सरकारी विभाग OTP नहीं मांगता, इसलिए किसी भी हाल में OTP साझा न करें। अनजानी लिंक, फाइल या APK डाउनलोड न करें। मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने का काम सिर्फ NVSP पोर्टल, Voter Helpline App या अधिकृत BLO के माध्यम से ही करें। धोखाधड़ी का प्रयास होते ही इसकी शिकायत तुरंत करें।

— शिकायत के लिए संपर्क

साइबर हेल्पलाइन: 1930, www.cybercrime.gov.in डिंडौरी पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल व संदेश की तुरंत सूचना देने की अपील की है। यह एडवाइजरी जनहित में जारी की गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *