MP Police Action : ऑपरेशन प्रहार: 3.5 टन गांजा जब्त, अनुमानित मूल्य ₹1.77 करोड़ रुपए…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “प्रहार” के तहत अवैध गांजे की खेती करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 3,551 किलोग्राम 240 ग्राम गांजे के पौधे जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,77,56,200 आंकी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नशे की खेती और तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। जिले में अवैध गांजा उत्पादन और तस्करी पर निगरानी तेज कर दी गई है।खरगोन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *