Dindori Breking News : धान गहाई के दौरान लगी भीषण आग, ट्रैक्टर-थ्रेशर समेत कई क्विंटल धान जलकर राख….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। गाड़ासरई थाना क्षेत्र के कारोपानी गांव में रविवार को धान की मिसाई (गहाई) के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक उठी आग ने कुछ ही पलों में पूरी मशीनरी को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि खेत में मौजूद मजदूरों और किसानों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार मिसाई के दौरान थ्रेशर मशीन के पास अचानक आग की लपटें उठीं, जो तेजी से फैलते हुए ट्रैक्टर और थ्रेशर तक पहुंच गईं। देखते ही देखते दोनों मशीनें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। ट्रैक्टर का इंजन भी पूरी तरह नष्ट हो गया। वहीं खेत में रखा लगभग 50 क्विंटल धान भी जलकर राख हो गया, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग को बुझाने के लिए ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर काफी कोशिशें कीं, लेकिन तब तक आग ने सब कुछ नष्ट कर दिया। सूचना पर गाड़ासरई पुलिस मौके पर पहुंची और आगजनी के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने हादसे को गंभीर बताते हुए प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *