Dindori News : जोगीग्वारा विद्यालय में बाल दिवस और बिरसा मुंडा जयंती का उत्साहपूर्ण आयोजन….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस बाल दिवस और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा नेहरू के जीवन पर आधारित कविता, गीत और भाषण प्रस्तुति से हुई। बच्चों को पंडित नेहरू के व्यक्तित्व, बाल प्रेम और देश निर्माण में उनके योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।

बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर भी बच्चों ने चित्रकला गतिविधि में भाग लिया और उनके जीवन से प्रेरित होकर आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रमुख रामकुमार गर्ग द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए और सभी बच्चों को चॉकलेट दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *