Dindori News : एसडीएम भारती मेरावी ने लिया BLO कार्यों का जायजा, तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

— मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की, विद्यार्थियों को किया जागरूक

डिंडौरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची से संबंधित कार्य निरंतर जारी हैं। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी ने मतदान केंद्र क्रमांक 102, समनापुर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने BLO द्वारा ईएफ (Electoral Form) वितरण एवं मतदाता सूची गणना पत्रक भरने की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची से जुड़े समस्त कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किए जाएं।

निरीक्षण उपरांत एसडीएम सुश्री मेरावी ने माध्यमिक शाला समनापुर का भ्रमण किया और विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं और परिवार व समाज में अन्य लोगों को भी मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित करें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *