— भावांतर योजना में ₹1,300 प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि का ऐलान
भोपाल । मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए भावांतर भुगतान योजना के तहत सोयाबीन उत्पादक किसानों को अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की है। सरकार ने सोयाबीन का मॉडल रेट ₹4,000 प्रति क्विंटल से अधिक घोषित किया है। इसके साथ ही किसानों को MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) का पूरा लाभ दिलाने के लिए प्रति क्विंटल ₹1,300 की अतिरिक्त राशि देने का फैसला किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि यह राशि किसानों को 13 नवंबर से वितरित की जाएगी। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को उनके उत्पादन का पूरा मूल्य मिले और उन्हें बाजार में किसी प्रकार की हानि न उठानी पड़े। राज्य सरकार का कहना है कि भावांतर योजना के माध्यम से किसानों की आय में स्थायित्व लाने और फसल का उचित मूल्य दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे प्रदेश के लाखों सोयाबीन उत्पादक किसानों को सीधा आर्थिक लाभ पहुंचेगा




