मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने परंपरागत विश्वविद्यालयों में परीक्षा नियंत्रक (Controller of Examination) के पदों पर नए अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश विभाग द्वारा 2 नवम्बर 2025 को जारी किया गया, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश के अनुसार, पांच प्राध्यापकों को विभिन्न विश्वविद्यालयों में तीन वर्ष की अवधि या आगामी आदेश तक परीक्षा नियंत्रक के रूप में पदस्थ किया गया है।
— प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त अधिकारी और विश्वविद्यालय
1. डॉ. आशा कुमारी, सह प्राध्यापक, शा. श्यामलाल पाण्डवीय महाविद्यालय, मुरार, ग्वालियर — बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल
2. प्रो. संजीव गुप्ता, प्राध्यापक, शा. स्नातकोत्तर वृन्दासहाय महाविद्यालय, डबरा, जिला ग्वालियर — देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर
3. डॉ. एम. के. द्विवेदी, प्राध्यापक, शा. होलकर विज्ञान महाविद्यालय, इन्दौर — सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन
4. डॉ. अंजना नेमा, प्राध्यापक, शा. स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय, सागर — महाराजा छत्रसाल बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय, छतरपुर
5. डॉ. रजनी दुबे, प्राध्यापक (प्रतिनियुक्ति), रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर — रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर
यह निर्णय उच्च शिक्षा संस्थानों में परीक्षा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने और समयबद्ध परीक्षाओं की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

