Dindori Health Dept Action : ड्यूटी से नदारद, 10 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, CMHO ने कहा – लापरवाही बर्दाश्त नहीं…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडेय ने विगत 31 अक्टूबर को विकासखंड विक्रमपुर अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर तत्काल प्रभाव से कारण बताओ नोटिस जारी कर चेतावनी पत्र दिए गए हैं। डॉ. पांडेय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारसताल एवं शाहपुर, साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्र अझवार और तेन्दूमेर मोहतरा का निरीक्षण किया।

इस दौरान 10 कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए — डॉ. रविंद्र धाकड़ (चिकित्सा अधिकारी, सारसताल), डॉ. रतन धुर्वे (आयुष एमओ, सारसताल), श्रीमती रोहणी डोगरवार (फार्मासिस्ट), शिवकुमार (वार्डबॉय), श्रीमती सरिता वारेन (सीएचओ, अझवार), सुश्री कमल उईके (एमपीडब्ल्यू, अझवार), संतोष वंशकार (एमपीडब्ल्यू, तेन्दूमेर मोहतरा), श्रीमती लक्ष्मी बनवासी (एएनएम, शाहपुर), सुश्री निधि मरावी और श्रीमती रूचि ठाकुर (नर्सिंग अधिकारी, शाहपुर)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संबंधित सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है, और भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जनहित सर्वोपरि है, किसी भी प्रकार की शासकीय लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *