डिंडौरी। सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब (पब्लिक ट्रस्ट) ने पत्रकारिता के क्षेत्र में समर्पण, निष्ठा और निष्पक्षता के प्रतीक पत्रकार डेविड सूर्या को मध्यप्रदेश इकाई के जिला डिंडौरी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर संगठन की ओर से उन्हें सम्मानपूर्वक अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया।
प्रेस क्लब द्वारा जारी अभिनंदन पत्र में कहा गया कि — समर्पण, निष्ठा, निष्पक्षता और उत्कृष्टता ही सच्चे कर्मयोगी पत्रकार की पहचान है। इन्हीं मूल्यों को चरितार्थ करते हुए डेविड सूर्या को यह दायित्व सौंपा गया है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान, सत्य एवं निर्भीकता के प्रति अटूट साहस को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है। संगठन को विश्वास है कि शसूर्या की कर्मठता, विचारशीलता और सक्रियता प्रेस क्लब को पत्रकारिता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महासचिव और आजीवन ट्रस्टी ने डेविड सूर्या को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति एवं सफलता की मंगल कामनाएँ व्यक्त कीं।





