डिंडौरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा जारी आदेशानुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी एवं जिला पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी को नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
कलेक्टर के आदेशानुसार, चौधरी को जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाएं — ‘धरती आबा’ एवं ‘आदि कर्मयोगी’ — के सुचारु एवं प्रभावी संचालन की दृष्टि से दायित्व सौंपा गया है। इन योजनाओं का उद्देश्य जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, रोजगार एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाना है।
इसी क्रम में, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस (1 नवम्बर 2025) के सफल आयोजन हेतु दिव्यांशु चौधरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शासन के निर्देशानुसार, 1 से 3 नवम्बर 2025 तक जिलेभर में विकास कार्यों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनभागीदारी से जुड़े आयोजन किए जाएंगे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थापना दिवस के सभी कार्यक्रम जनसहभागिता के माध्यम से उत्सवमय वातावरण में सम्पन्न हों, जिससे जिले में विकास की उपलब्धियाँ जन-जन तक पहुंच सकें।




