Dindori News : कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने निर्माण विभागों को निर्देश — समय पर और गुणवत्ता के साथ करें काम पूरा…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मध्यप्रदेश सड़क प्राधिकरण, ग्रामीण यांत्रिकी, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सिंचाई विभाग, हाउसिंग बोर्ड, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, नगर परिषद डिंडोरी और शहपुरा, शिक्षा विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, वाटरशेड एवं खनिज विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने विभागीय सहयोग और बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि केवल समन्वयित प्रयासों से ही योजनाएं समय पर पूरी हो सकेंगी।

बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने सड़क निर्माण के दौरान कई बार ठेकेदारों द्वारा पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने की समस्या उठाई। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जो भी ठेकेदार पेयजल पाइपलाइन उखाड़ेंगे, उन्हें तत्काल उसे यथावत रूप में पुनः स्थापित करना होगा, ताकि आमजन को पानी की परेशानी न हो। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सभी निर्माण विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और कार्यों में गति एवं गुणवत्ता बढ़ाने पर चर्चा हुई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *