Dindori News : अमरपुर ग्राम पंचायत ने शासकीय भवन से अवैध कब्जा हटाया, पंचायत राज अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिले के अमरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत अमरपुर में शासकीय भवन पर लंबे समय से चल रहे अवैध कब्जे को हटाने के लिए पंचायत ने कठोर कदम उठाया। बता दें कि यह कार्रवाई पंचायत राज अधिनियम की धारा 56 के तहत आज 24 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे संपन्न की गई।

— ये रहा पूरा मामला 

दरअसल विगत दिनों ग्राम पंचायत द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि दिलीप कुमार पुत्र सेवाराम रघुवंशी, संजय सिगौरे पुत्र रामनाथ सिगौरे, खेमराज कछवाहा पुत्र बलराम कछवाहा और राजेंद्र कुमार बर्मन पुत्र समारूलाल बर्मन, सभी निवासी ग्राम अमरपुर, को कई बार नोटिस देने के बावजूद उन्होंने शासकीय भवन खाली नहीं किया। इसके बाद पंचायत ने क्रमांक 04 दिनांक 15 अक्टूबर 2025 के प्रस्ताव के अनुसार बेदखली की कार्रवाई करने का निर्णय लिया।

अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान राजस्व अमले और पुलिस बल की उपस्थिति सुनिश्चित की गई ताकि कार्यवाही शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। पंचायत अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सभी नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किया गया और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पंचायत की सभी संपत्तियों का उचित उपयोग और संरक्षण प्राथमिकता है, और आम जनता को भी इसमें सहयोग करना चाहिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *