Dindori breking News : उमरिया गांव में 8 वर्षीय बच्चे का कुएं में शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में भाई दूज के पावन अवसर पर उमरिया गांव में एक दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। बुधवार को घर से निकले 8 वर्षीय बालक आशिक मरावी का शव गांव के ही कुएं में संदिग्ध अवस्था में मिलने से परिजनों और ग्रामीणों में शोक और चिंता का माहौल बन गया।

ये रहा पूरा मामला 

मिली जानकारी के मुताबिक बालक आशिक अपने नाना-नानी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। बुधवार को वह घर से बाहर निकला, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों से तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। गुरुवार को आशिक का शव कुएं में तैरते हुए पाया गया। परिजनों ने तुरंत डिंडौरी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर सभी एंगल में जांच शुरू कर दी गई है। आशिक के शव का डिंडौरी जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की संदिग्ध परिस्थितियों में जांच कर रही है। यह घटना पूरे इलाके में भाई दूज के दिन घर का चिराग बुझने के समान दुःख लेकर आई है, और ग्रामीण पुलिस जांच के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *