Dindori News : गांव में अचानक अजगर के आने से हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने जंगल में छोड़ा…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम मुड़की में उस समय हड़कंप मच गया जब खेतों के पास एक विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही युवा शक्ति टीम के सदस्य रोहित कांसकार और आसिफ खान तत्काल मौके पर पहुंचे और बड़ी सावधानी से अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

टीम के सदस्यों ने बताया कि जब वे पहुंचे, तब तक गांव के कुछ लोगों ने अजगर को चोट पहुंचाई थी, हालांकि रेस्क्यू टीम ने समय रहते पहुंचकर उसकी जान बचाई और उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ा। पर्यावरण प्रेमियों ने युवा शक्ति टीम की इस तत्परता की सराहना की है और लोगों से अपील की है कि वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाएं, बल्कि ऐसे मामलों में तुरंत वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *