डिंडौरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बैठक में बिना पूर्व सूचना और अनुमति के अनुपस्थित रहने पर सहायक आयुक्त सहकारिता डॉ. अरुण मसराम तथा वेयरहाउस निगम डिंडौरी के जिला प्रबंधक होतीलाल मरावी को नोटिस जारी किया गया है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि दोनों अधिकारी तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारी समय-सीमा की बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और शासन की प्राथमिकताओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।




