Dindori News : डिंडौरी में कांशीराम साहेब का 19वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जिला इकाई डिंडोरी द्वारा 9 अक्टूबर 2025 को दरबार हाल में बसपा के राष्ट्रीय संस्थापक मान्यवर कांशीराम साहेब के 19वें महापरिनिर्वाण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवकुमार वर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत बहुजन समाज के महापुरुषों की प्रतिमा पर माला अर्पित कर और कांशीराम साहेब को श्रद्धांजलि देते हुए की गई। इसके बाद जिला अध्यक्ष मो. असगर सिद्दीकी ने कांशीराम साहेब के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कांशीराम साहेब का जन्म ब्रिटिश भारत के पंजाब जिले के पृथ्वीपुर गांव में हुआ था और 9 अक्टूबर 2006 को उनका निधन हुआ। 15 अप्रैल 1984 को उन्होंने दिल्ली में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की। सिद्दीकी ने बताया कि कांशीराम साहेब ने समाज को जागरूक करने के लिए गांव-गांव साइकिल से यात्रा की और लोगों को जोड़कर बसपा की मजबूत नींव रखी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में बसपा की पहली सरकार बनाने और कुमारी मायावती को मुख्यमंत्री पद दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्य अतिथि शिवकुमार वर्मा ने कांशीराम साहेब को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बसपा आज देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कांशीराम साहेब के नारे “जो जमीन सरकारी है, वह जमीन हमारी है” को याद किया और सभी को बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा अपनाने का आह्वान किया। अंत में कार्यक्रम का समापन जिला अध्यक्ष मो. असगर सिद्दीकी ने किया। बैठक में ललित बनावल, अंसार अहमद, प्रताप सिंह, आर्मो डुमारी, लाल चौधरी, ओमप्रकाश रैदास, सुरेश चौधरी, तुलसीराम साहू सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *