Dindori News : सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने डिंडौरी दौरे में स्वास्थ्य केंद्र, बालिका छात्रावास और उप तहसील भवन का उद्घाटन…

Rathore Ramshay Mardan
3 Min Read

डिंडौरी। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने गुरुवार को विकासखंड समनापुर के ग्राम मानिकपुर साल्हेघोरी और समनापुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की सांसद ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर जिले के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान विधायक शहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सांसद कुलस्ते ने ग्राम मानिकपुर में नव-निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया जहां उनका फूलमालाओं और ढोल-ढाक से स्वागत किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर पर्ची कक्ष दवा वितरण कक्ष ऑपरेशन थिएटर लैब ओपीडी डॉक्टर कक्ष आदि का अवलोकन किया सांसद ने कहा कि अब ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और स्वास्थ्य केंद्र नियमित रूप से संचालित होगा ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो किसानों की मांग पर उन्होंने धान खरीदी पंजीयन की तारीख बढ़ाने का आश्वासन दिया और विद्युत पोल लगाने की मांग पूरी करने का भरोसा दिया।

 

सांसद ने समनापुर मुख्यालय देवलपुर में उप तहसील कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया इसके बनने से ग्रामीणों को डिंडौरी मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा जिससे समय और खर्च की बचत होगी ग्रामीणों ने सड़क नाली तालाब घाट निर्माण और सौंदर्यीकरण की मांग की सांसद ने सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।

विकासखंड समनापुर के ग्राम साल्हेघोरी में आदिवासी बालिका सीनियर और जूनियर छात्रावास का लोकार्पण किया गया। छात्रावास के शुभारंभ से क्षेत्र की बालिकाओं को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते विधायक ओमप्रकाश धुर्वे जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र राजपूत लक्ष्मण सिंह ठाकुर महेश धूमकेती जयसिंह राजपूत गणेश सोनवानी पवन शर्मा शिवराम राजपूत आकाश नामदेव राहुल पांडे तरुण ठाकुर जिला सदस्य हेमवती राजपूत अंजू साहू सरपंच प्रतिभा तुर्केल अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे अधिकारियों में एसडीएम भारती मेरावी नायब तहसीलदार सुकमन सिंह कुलेश कार्यपालन यंत्री राजेश विश्वकर्मा सीएमएचओ डॉ. मनोज पांडेय और बीएमओ प्रेमसिंह कुशराम प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *