Dindori News : वृद्धजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव, अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर हुआ आयोजन….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष, डिंडौरी में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को शॉल, श्रीफल एवं फूलमाला से सम्मानित किया गया और उनके साथ स्नेहभोज का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के जीवनभर परिवार और समाज को दिए गए अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना तथा वृद्धावस्था में सम्मानजनक जीवनयापन की भावना को सशक्त बनाना रहा।

इस वर्ष का थीम “वृद्धजनों की आवाज को सशक्त बनाना” (Empowering the Voices of Older Persons) रखा गया, जिसके अंतर्गत निर्णय लेने की प्रक्रिया में वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी के महत्व पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वृद्धजनों के अनुभव, विचार और जीवन मूल्य समाज और राष्ट्र के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते, अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्याम सिंगौर, रामजीवन कुमार वर्मा, जे.पी. गर्ग सहित अनेक अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर म.प्र. पेंशनर्स समाज डिंडौरी, डॉ. एस.पी. मिश्रा, डॉ. पी.एस. चंदेल, डॉ. ओ.एस. चंदेल, श्री बी.बी. शुक्ला, एच.एस. पाण्डेय, जी.एस. मिश्रा, आर.के. पचौरी, एस.एल. बर्मन एवं अन्य वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम ने वृद्धजनों के प्रति सम्मान, प्रेम और सहानुभूति का संदेश दिया तथा समाज में पीढ़ियों के बीच संवाद और सहयोग की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *