डिंडौरी। विगत दिनों 02 अक्टूबर को देशभर में महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही थी, तभी करंजिया ब्लॉक में समर्थ नामदेव, प्रकाश यादव और निखिल साहू द्वारा “नाथूराम गोड़से अमर रहे” के नारे लगाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। इसी क्रम में 6 अक्टूबर को महेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरपुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी अमरपुर में देशद्रोह का प्रकरण दर्ज करने का आवेदन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे: संदीप शाह परस्ते (मंडलम अध्यक्ष अमरपुर), खालिद खान (मंडलम अध्यक्ष भानपुर), तोक सिंह मरावी (कांग्रेस ब्लॉक प्रभारी), राय सिंह मरकाम (अध्यक्ष किसान कांग्रेस), केवल कृष्ण नेटी (अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस), लियाकत अली, हरे सिंह पट्टा, देव सिंह भारती (विधानसभा अध्यक्ष शहपुरा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग), गुल्ला सिंह पट्टा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस प्रकार के नारे लगाने से राष्ट्र की भावना को ठेस पहुंची है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।




