डिंडौरी। जिले की नवागत कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने शुक्रवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। श्रीमती भदौरिया भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की वर्ष 2014 बैच की अधिकारी हैं।
पदभार ग्रहण के दौरान अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, एसडीएम शहपुरा एश्वर्य वर्मा, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर अक्षय डिगरसे सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नवागत कलेक्टर के पदभार ग्रहण करने पर अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और जिले के समग्र विकास में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।




