मध्यप्रदेश के डिंडौरी में जिला शिक्षा अधिकारी के पद के रिक्त होने के कारण शासकीय कार्यों के सुचारू संचालन हेतु श्रीमती सुमन परस्ते (मूल पद प्राचार्य उमावि) को अस्थायी रूप से जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है। लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्रीमती सुमन परस्ते अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी के प्रशासनिक और वित्तीय (आहरण एवं संवितरण) अधिकार सहित कार्यभार संभालेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। आदेश की प्रतिलिपि राज्य शिक्षा केन्द्र, कलेक्टर जिला डिंडौरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला डिंडौरी, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग, जिला कोषालय अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।



