Dindori Sports News : आदर्श महाविद्यालय ने जिला स्तरीय पुरुष कबड्डी में दिखाई धाक, फाइनल में चंद्र विजय महाविद्यालय को हराकर जीती ट्रॉफी….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय डिंडौरी एवं उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 23 सितंबर 2025 को संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में जिले के 8 टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में शासकीय आदर्श महाविद्यालय डिंडौरी ने लगातार चार मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय डिंडौरी को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के तीन खिलाड़ियों – बलराम, संजय तेकाम और संतोष पुसाम – का चयन संभाग स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में खेलने के लिए किया गया।

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय के संस्था प्रमुख डॉ. एस. के. दुबे ने विजय टीम के कप्तान बलराम सिंह को ट्रॉफी प्रदान की और कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए जिसमें तकनीक और बुद्धिमत्ता दोनों का उपयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को आगे के खेल के लिए शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर आदर्श महाविद्यालय के कीड़ा प्रभारी डॉ. नवीन टीकम, क्रीड़ा स्टाफ डॉ. प्रेम कुमार मरावी, डॉ. जितेंद्र, डॉ. मूल चन्द साहू एवं जफर जिलानी भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *